Uncategorized

28 फरवरी से पूर्व करवाएं अपनी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की ई-केवाईसी

जिन पेंशन भोगियों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है उनकी पेंशन स्थाई रुप से होगी बंद

बिलासपुर, 17 फरवरी :- जिला कल्याण अधिकारी रमेश बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी 28 फरवरी तक अपनी ई-केवाईसी सत्यापन प्रक्रिया को पूर्ण करवाएं। उन्होंने बताया कि लाभार्थी अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केन्द्र अथवा संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर अपना ई-केवाईसी सत्यापन अनिवार्य रूप से करवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि जिला में वर्तमान में 1328 ऐसे पेंशन लाभार्थी हैं, जिन्होंने अभी तक अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है। ऐसे सभी लाभार्थियों को यह अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी के लिए निर्धारित तिथि के उपरांत यदि कोई पेंशन लाभार्थी सत्यापन नहीं करवाता है, तो ऐसी स्थिति में संबंधित पेंशनर की पेंशन स्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं लाभार्थी की होगी।

उन्होंने बताया कि यदि किसी असहाय पेंशनभोगी का आधार कार्ड किसी कारणवश नहीं बना है या उसमें किसी प्रकार का संशोधन/अपडेट अपेक्षित है, तो वह आधार कार्ड बनवाने अथवा अपडेट करवाने के लिए संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकता है। साथ ही ई-केवाईसी सत्यापन से संबंधित आवश्यक जानकारी अथवा किसी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु लाभार्थी अपने नजदीकी जिला कल्याण अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, बाल विकास परियोजना पर्यवेक्षक अथवा संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से तत्काल संपर्क स्थापित कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!