Uncategorized

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला में खाली पड़े सरकारी भवनों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

बिलासपुर 15 मार्च ( सूत्र )


जिला में खाली पड़े सरकारी भवनों के संबंध में बैठक का आयोजन उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में बचत भवन में किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और जिला में खाली पड़े भवनों की स्थिति की समीक्षा की गई।

उपायुक्त राहुल कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने-अपने अधीन खाली पड़े भवनों की जानकारी निर्धारित प्रारूप (फॉर्मेट) में तैयार कर 1 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से भेजना सुनिश्चित करें। रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया जाए कि भवन खाली होने के क्या कारण हैं तथा इन भवनों का भविष्य में किस प्रकार उपयोग (यूटिलाइजेशन) किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्तियों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। इसलिए सभी अधिकारी समयबद्ध तरीके से सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि खाली पड़े भवनों का शीघ्र उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में एसडीएम सदर डाॅ. राजदीप सिंह, सहायक आयुक्त राज कुमार, तहसीलदार बबीता धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!