Uncategorized

दूसरा मतगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

रिकांगपिओ, 29 मई ( सूत्र )


सहायक निर्वाचन अधिकारी जिला परिषद एवं एसडीएम कल्पा अमित कलथाईक ने खंड विकास अधिकारी कल्पा कार्यालय में 31 मई, 2026 रविवार को आयोजित होने वाली पंचायत समिति एवं जिला परिषद की मतगणना के संदर्भ में मतगणना प्रक्रिया में तैनात कर्मचारियों के दूसरे प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।


सहायक निर्वाचन अधिकारी ने इस अवसर पर मतगणना के लिए तैनात कर्मचारियों को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि मतगणना के दौरान शांतिपूर्ण ढंग से चुनावी परिणाम घोषित हो सके तथा स्वस्थ ग्रामीण लोकतंत्र का निर्माण संभव हो सके।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी कल्पा एवं रिटर्निंग अधिकारी पंचायत श्रीमती हिमांशी शर्मा भी उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!