Uncategorized
किन्नौर जिला में रसोई गैस, डीजल व पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

रिकांगपिओ,12 मार्च ( सूत्र )

खाद्य आपूर्ति अधिकारी किन्नौर धनवीर सिंह ठाकुर ने आज यहां बताया कि जनजातीय जिला किन्नौर में रसोई गैस, डीजल व पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की सप्लाई नियमित रूप से स्थानीय लोगों को मिल रही है।

उन्होंने जिला किन्नौर के लोगों से आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न दें और जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।



