Uncategorized

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का शुभारंभ

भव्य शोभायात्रा में लिया भाग, मुरली मनोहर मंदिर में की पूजा अर्चना, प्रदर्शनियों का भी किया उदघाटन

सुजानपुर 01 मार्च

ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर का चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव रविवार को आरंभ हो गया। उत्सव के शुभारंभ अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


उन्होंने रविवार शाम को लगभग 5 बजे भव्य शोभायात्रा में भाग लेकर तथा ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ इस राष्ट्र स्तरीय उत्सव का शुभारंभ किया।


उपमुख्यमंत्री ने इसके बाद सुजानपुर के चौगान में विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और संस्थाओं की प्रदर्शनियों का उदघाटन एवं अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया,

कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती,

वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, विभिन्न बोर्डों-निगमों के बीओडी मैंबर, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग, एसडीएम एवं मेला अधिकारी विकास शुक्ला, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!