Uncategorized
होली उत्सव के लिए दूसरे दिन लगभग 170 लोक कलाकारों ने दिया ऑडिशन

हमीरपुर 24 फरवरी

राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 की चारों सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय लोक कलाकारों को अधिक से अधिक समय दिया जाएगा। इन सांस्कृतिक संध्याओं के लिए लोक कलाकारों के चयन हेतु यहां बचत भवन में करवाए जा रहे ऑडिशन के दूसरे दिन मंगलवार को जिला हमीरपुर के लगभग 170 लोक कलाकारों ने भाग लिया।

जिला भाषा अधिकारी एवं ऑडिशन कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार पटियाल ने बताया कि ऑडिशन के आखिरी दिन बुधवार को हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों के लोक कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे।




