Uncategorized
चौथी सांस्कृतिक संध्या में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

मंडी, 19 फरवरी

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी 2026 की चौथी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सेरी मंच पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और आयोजन की सराहना की।

शिवरात्रि महोत्सव आम सभा के अध्यक्ष विधायक चंद्रशेखर तथा उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, अध्यक्ष हि.प्र. अजा एवं जजा विकास निगम लाल सिंह कौशल, उपाध्यक्ष राज्य जल प्रबंधन बोर्ड शशि शर्मा, अध्यक्ष कृषि उपज मंडी समिति मंडी संजीव गुलेरिया तथा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी चंपा ठाकुर उपस्थित रहे।




