Uncategorized

तीसरी सांस्कृतिक संध्या में विक्रमादित्य सिंह रहे मुख्य अतिथि

मंडी, 18 फरवरी :- लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने 16 फरवरी से 22 फरवरी तक मनाए जा रहे सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।


सेरी मंच पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर महोत्सव की आम सभा के अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रशेखर और उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उनका पारंपरिक रीति से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर,पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंपा ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी नरेश चौहान को भी उपायुक्त अपूर्व देवगन ने सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!