Uncategorized

सिक्योरिटी गार्ड तथा सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 120 पद, कैम्पस इंटरव्यू

नाहन, 14 फरवरी ( सूत्र ) जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सिस (सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसीज) इंड़िया लिमिटीड़ आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड तथा सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 120 पद रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरे जाएगें।

इन पदों के लिए कैम्पस इंटरव्यू उपरोजगार कार्यालय संगड़ाह में 17 फरवरी, उपरोजगार कार्यालय कमरऊ में 18 फरवरी तथा जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 19 फरवरी, 2026 को आयोजित किए जाएगें।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, रखी गई है। न्यूनतम वेतन सरकार के न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के अनुसार दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल EEMIS पर Candidate Login Tab के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी Registration Profile पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते है।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि व स्थान में प्रातः 11 बजे आवश्यक दस्तावेज जिसमें, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थाई हिमाचली प्रमाण पत्र तथा 2 पासपोर्ट साइज फोटो सहित कैम्पस इंटरव्यू में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नं0 78072 22237 पर भी संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!