Uncategorized

उपायुक्त सिरमौर ने होली मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ

पांवटा साहिब, 6 मार्च ( सूत्र )

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने
पांवटा साहिब में आयोजित होली मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। उन्होंने पहली सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया।

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अपने संबोधन में सभी को शुभकानाएं देते हुए कहा कि गुरु की नगरी का यह मेला बड़ा ही ऐतिहासिक है और सभी धर्मों के लोगों की आस्था का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में आयोजित होने वाला होली मेला क्षेत्र के प्रसिद्ध मेलों में शुमार है। हजारों की संख्या में विभिन्न क्षेत्रों के लोग इस मेले का आनंद उठाने आते हैं।

उन्होंने सभी से आवाह्न किया की वह सांस्कृतिक संध्याओं का आनंद ले तथा व्यवस्था बनाए रखें । इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर नगर परिषद पांवटा साहिब द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब गुंजित चीमा तथा कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला ने मुख्य अतिथि को टोपी शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा, पूर्व नगर परिषद की चेयरपर्सन निर्मल कौर तथा उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!