उपायुक्त किन्नौर ने ली जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक

रिकांगपिओ,16 मार्च ( सूत्र )

जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने की।

उन्होंने बताया कि जिला खनन विभाग द्वारा खनन पट्टा धारकों से रॉयल्टी का कुछ हिस्सा खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट में जमा किया जाता है जिसका उपयोग प्रभावित क्षेत्र में शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य,पर्यावरण संरक्षण व कौशल विकास पर किया जाता है।

उपायुक्त किन्नौर ने बताया कि जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से डॉ अंबेडकर पुस्तकालय रिकांगपिओ का निर्माण संभव हुआ है जिससे विशेष कर युवा वर्ग को बौद्धिक क्षमता विकसित करने में लाभ मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने जिला में क्रियाशील विद्युत परियोजनाओं व सीमा सड़क संगठन द्वारा जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट में जमा की गई राशि का विस्तृत ब्यौरा मांगा और पूर्व में दिए गए जिला प्रशासन के निर्देशों की अनुपालना की समीक्षा की।

बैठक में सहायक आयुक्त विपिन ठाकुर, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अभिषेक शर्मा, जिला उद्योग महाप्रबंधक गुरु लाल नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश नेगी, खनन विभाग के निरीक्षक राज किरण ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




