Uncategorized

भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली के लिए टेंडर आमंत्रित

मंडी, 23 फरवरी

सहायक आयुक्त मंडी कुलदीप सिंह पटियाल ने बताया कि भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह में 22 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए स्टेज, टेंट व फर्नीचर की व्यवस्था हेतु सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि निविदाएं दो-बिड प्रणाली के तहत 9 मार्च 2026 को दोपहर 2:30 बजे तक उपायुक्त कार्यालय मंडी में जमा करवाई जा सकती हैं और उसी दिन 3 बजे खोली जाएंगी। टेंडर प्रपत्र 2000 रुपये शुल्क पर कार्यालय से अथवा वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं। तकनीकी बिड के साथ 1 लाख रुपये की अर्नेस्ट मनी बैंक ड्राफ्ट या एफडीआर के रूप में जमा करना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि टेंडर ओपनिंग कमेटी को निविदाएं स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!