Uncategorized

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बताया “पोषण भी पढ़ाई भी” का महत्व

भोरंज 12 मार्च ( सूत्र )


कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए तथा आम लोगों को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से सही पोषण के महत्व से अवगत करवाने के लिए यहां महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिवसीय शिविर आयोजित किया जा रहा है।

शिविर के दूसरे दिन विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी भोरंज सुनील कुमार, खंड समन्वयक अक्षय महाजन, पर्यवेक्षक रवि कुमार, सुनील नड्डा, वृत्त पर्यवेक्षक आशा रानी, सरोज देवी, अंजना शर्मा, कुंन्ता राणा तथा कार्यालय से सुनीता धीमान उपस्थित रहीं।

प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन कुपोषण प्रबंधन, माइक्रोन्यूट्रिएंट की कमी, पोषण परामर्श, पोषण अभियान 2.0 के अंतर्गत हस्तक्षेप, बच्चे की जिंदगी के पहले 1000 दिनों की महत्वपूर्ण अवधि, स्तनपान के लाभ, कोलोस्ट्रम का महत्व तथा आयु-अनुसार पूरक आहार और भोजन विविधता जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इनसे संबंधित कई गतिविधियां भी करवाई गईं।

दूसरे दिन के सत्रों में लगभग 100 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्हें पोषण संबंधी जानकारी को अपने-अपने आंगनवाड़ी केंद्रों के स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!