Uncategorized

स्पांसरशिप के तहत सिपेट बद्दी में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित

बिलासपुर 9 फरवरी :- अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर ओम कांत ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), बद्दी द्वारा प्लास्टिक उद्योगों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु विभिन्न रोजगारोन्मुखी डिप्लोमा एवं पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

जिनमें डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी (डीपीटी), डिप्लोमा इन प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी (डीपीएमटी) तथा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन प्लास्टिक प्रोसेसिंग एंड टेस्टिंग (पीजीडी पीपीटी) शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में 10वीं तथा 12वीं (विज्ञान) उत्तीर्ण छात्र प्रवेश परीक्षा (सिपेट एडमिशन टेस्ट) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 मई 2026 तथा परीक्षा तिथि 07 जून 2026 निर्धारित है और पाठ्यक्रम 13 जुलाई 2026 से प्रारम्भ होंगे।

उन्होंने बताया कि सिपेट संस्थान द्वारा अंतिम सेमेस्टर में अनिवार्य इंटर्नशिप सैलरी/स्टाइपेंड के साथ करवाई जाती है तथा लगभग 100 प्रतिशत प्लेसमेंट की सुविधा उपलब्ध है। जिसमें विद्यार्थियों को औसतन 18 से 20 हजार रुपये तथा अधिकतम लगभग 35 हजार रुपये तक सैलरी/स्टाइपेंड प्राप्त होता है। सिपेट बद्दी के विद्यार्थी देश की विभिन्न प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्यरत हैं।

इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए संयुक्त निदेशक एवं प्रमुख, सिपेट बद्दी के मोबाईल नम्बर 98158-04411 पर संपर्क किया जा सकता है। ( vashisht )

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!