Uncategorized

सांगला वैली में बटसेरी एवं ब्रुआ में संयुक्त जागरूकता शिविर आयोजित

रिकांगपिओ,24 फरवरी

जिला श्रम कल्याण कार्यालय किन्नौर द्वारा ग्राम पंचायत बटसेरी एवं ब्रुआ में एक संयुक्त जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 98 श्रमिकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा ई-केवाईसी (e-KYC) की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था।

शिविर के दौरान 68 श्रमिकों की मौके पर ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण की गई। जिला श्रम कल्याण अधिकारी, किन्नौर, श्री सपन जसरोतिया ने उपस्थित श्रमिकों को भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार (BOCW) कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं जैसे शिक्षा सहायता, मातृत्व लाभ, विवाह सहायता, चिकित्सा सहायता, मृत्यु अनुग्रह राशि, पेंशन योजना आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी करवाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इसके बिना श्रमिकों को योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त नहीं हो पाता। उन्होंने श्रमिकों से अपील की कि वे अपने पंजीकरण को सक्रिय बनाए रखें तथा आवश्यक दस्तावेज समय-समय पर अद्यतन कराते रहें।

शिविर के दौरान श्रमिकों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता शिविर आयोजित करने का आग्रह किया।

‌ जिला श्रम कल्याण अधिकारी ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार असंगठित क्षेत्र के ‌ कामगारों के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा ‌ सामाजिक सुरक्षा कवच के माध्यम से उन्हें ‌ सशक्त बना रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!