Uncategorized

बिलासपुर और श्री नैना देवी जी में कल आयोजित होगा स्मार्ट मीटर पखवाड़ा

बिलासपुर 17 फरवरी :- अधिशाषी अभियंता विद्युत मण्डल बिलासपुर ई. शशि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड द्वारा उपभोक्ताओं को आधुनिक, पारदर्शी और विश्वसनीय विद्युत सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से स्मार्ट मीटर पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि विद्युत बोर्ड द्वारा विद्युत मण्डल बिलासपुर में यह विशेष जागरुकता अभियान 18 फरवरी को प्रातः 11 बजे बिलासपुर स्थित विद्युत बोर्ड विश्रामगृह में तथा सांय 4 बजे विद्युत सेक्शन श्री नैना देवी जी में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस विशेष पखवाडे के दौरान उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की विशेषताओं, लाभों तथा उपयोग से संबन्धित जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्मार्ट मीटर स्थापना प्रक्रिया, रीयल टाइम विद्युत खपत मॉनिटरिग, ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली, पारदर्शिता बढ़ाने के उपाय तथा ऊर्जा बचत के महत्व पर भी जागरुक किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!