Uncategorized

बड़सर में पशु मित्रों के लिए ग्राउंड टैस्ट 12 को

हमीरपुर 09 फरवरी ( सूत्र ) उपमंडल बड़सर के विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थानों-उपमंडलीय पशु चिकित्सालय बड़सर, पशु चिकित्सालय चकमोह, पशु चिकित्सालय दांदड़ू, पशु औषधालय ब्याड़ और पशु चिकित्सालय मक्कड़ मूसन के लिए भर्ती किए जाने वाले पशु मित्रों का ग्राउंड टैस्ट 12 फरवरी को सुबह 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर के मैदान में होगा। इसमें बड़सर उपमंडल के सभी आवेदकों का शारीरिक परीक्षण होगा।

पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सतीश कपूर ने सभी उम्मीदवारों से 12 फरवरी को सुबह 9.30 बजे तक परीक्षा स्थल पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्हें अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र के रूप में मूल आधार कार्ड तथा उसकी एक फोटो प्रति साथ लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उपमंडलीय पशु चिकित्सालय बड़सर में संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!