Uncategorized

पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत हांगो में संयुक्त जागरूकता शिविर ‌ 19 मार्च को

रिकांगपिओ 14 मार्च ( सूत्र )


अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह श्री रविंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत हांगो ‌ के पंचायत भवन में ‌ 19 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे ‌ एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस संयुक्त शिविर में कृषि, पशुपालन, बागवानी, ‌उद्योग, श्रम एवं रोजगार, ‌ राज्य सहकारी बैंक, ‌ महिला एवं बाल विकास विभाग ‌ तथा आतमा परियोजना ‌ द्वारा विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी।

‌ श्री रविंद्र सिंह ठाकुर ने पूह उपमंडल के ‌ पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्र के लोगों को ‌ इस शिविर में उपस्थिति दर्ज करवाने को कहें ‌ ताकि वे वर्तमान प्रदेश सरकार की समावेशी एवं जनहितैषी ,योजनाओं ‌ पर जानकारी प्राप्त करके ‌ अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!