Uncategorized
उपायुक्त कार्यालय परिसर रिकांगपिओ में सफाई अभियान आयोजित

रिकांगपिओ,28 फरवरी 2026

उपायुक्त कार्यालय परिसर रिकांगपिओ में आज सभी सरकारी विभागों द्वारा सफाई अभियान आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व सचिव विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) एवं एसडीएम कल्पा श्री अमित कल्थाईक ने किया।

उन्होंने बताया कि इस सफाई अभियान के माध्यम से स्वच्छता एवं कचरा पृथक्करण पर जानकारी प्रदान की गई ताकि पर्यावरण संतुलन के महत्व पर प्रकाश डाला जा सके।

अमित कल्थाईक ने बताया कि इस सफाई अभियान में साडा क्षेत्र की सात पंचायतों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कचरा प्रबंधन पर स्थानीय लोगों को जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि इस सफाई अभियान के माध्यम से 610 किलो कचरा इकट्ठा किया गया और उस कचरे को पोवारी कूड़ा संयंत्र को भेज दिया गया है।




