Uncategorized
मंडी में नए न्यायिक न्यायालय परिसर का शिलान्यास सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और मुख्यमंत्री ने किया

मंडी 15 मार्च ( सूत्र )

मंडी में नए न्यायिक न्यायालय परिसर (न्यू ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स) का शिलान्यास सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है। यह संविधान के न्याय, स्वतंत्रता और समानता के मूल्यों को समाज में साकार करने का कार्य करती है। आधुनिक और सुदृढ़ न्यायिक अवसंरचना न्याय प्रक्रिया को अधिक सुगम और प्रभावी बनाएगी तथा आम नागरिकों के न्याय पर विश्वास को भी और मजबूत करेगी।

उन्होंने पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यह नया न्यायिक परिसर क्षेत्र के लोगों को बेहतर न्यायिक सुविधाएँ प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।




