Uncategorized

चैत्र नवरात्र मेले के दौरान टोबा से श्री नैना देवी जी मंदिर तक के सड़क मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध

बिलासपुर, 11 मार्च ( सूत्र )


श्री नैना देवी जी मंदिर में 19 से 28 मार्च तक आयोजित होने वाले चैत्र नवरात्र मेले के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए यातायात संबंधी आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार मेला अवधि में टोवा से श्री नैना देवी जी मंदिर तक के सड़क मार्ग पर केवल बसों और छोटे यात्री वाहनों (टैक्सियों) की आवाजाही को ही अनुमति होगी। इस दौरान ट्रक, कैन्टर, ट्रैक्टर, टैम्पू आदि भारी वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

इसके अतिरिक्त यदि ट्रक, टैम्पू या ट्रैक्टर सवारियों से लदे हुए पाए जाते हैं, तो उन्हें हिमाचल प्रदेश की सीमा जैसे गड़ामोड़ा और ग्वालथाई (भाखड़ा) से आगे श्री नैना देवी जी की ओर आने की अनुमति नहीं होगी। श्रद्धालु इन स्थानों से केवल बसों या टैक्सियों में ही श्री नैना देवी जी मंदिर पहुंच सकेंगे।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह जारी आदेशों का पालन करें ताकि मेला शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!