Uncategorized

विधायक मलेंद्र राजन ने किया काठगढ़ शिव मंदिर में जिला स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ

धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में काठगढ़ शिव मंदिर को विकसित करने के प्रयास: मलेंद्र राजन

इंदौरा,14 फरवरी ( सूत्र ) ऐतिहासिक शिव मंदिर काठगढ़ में तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की।

प्राचीन ऐतिहासिक शिव मंदिर सुधार सभा काठगढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सभा के अध्यक्ष ने विधायक एवं अन्य गणमान्य अतिथियों को पारंपरिक पगड़ी व हिमाचली टोपी भेंट कर सम्मानित किया तथा स्वागत संबोधन में मंदिर के इतिहास और महोत्सव की परंपरा पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी आस्था व संस्कृति के प्रतीक हैं, जिन्हें संरक्षित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने बताया कि काठगढ़ महादेव मंदिर में आयोजित होने वाला शिवरात्रि मेला जिला स्तरीय दर्जा प्राप्त है। इसके साथ ही गंगथ क्यालु बाबा महाराज दंगल एवं इंदौरा उत्सव को भी जिला स्तरीय दर्जा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि प्राचीन काठगढ़ महादेव मंदिर, गंगथ क्यालु बाबा महाराज मंदिर एवं डमटाल राम मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के पर्यटन विभाग के होटलों में हिमाचल प्रदेश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों की जानकारी एवं चित्र प्रदर्शित किए जाते हैं, जिनमें इन स्थलों को भी शामिल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से इंदौरा–काठगढ़ मार्ग का उन्नयन कार्य 70 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। इंदौरा से काठगढ़ तक सोलर लाइटें लगाई जाएँगी तथा 10 लाख रुपये की लागत से स्वागत द्वार का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने काठगढ़ शिव मंदिर परिसर एवं पार्क क्षेत्र में लाइटें लगाने तथा मंदिर में विकास कार्यों के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व, विधायक ने मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा शोभायात्रा में भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राइड ऑफ इंदौरा दी शिया सिंह ने “सत्यम शिवम सुंदरम्” की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर महंत कालिदास,काठगढ़ मंदिर सुधार सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच,महंत नितिन कुमार,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देविंदर मंकोटिया, पूर्व प्रधान भूपाल कटोच, पोंग बांध निदेशक विशाल ठाकुर व कुलदीप शर्मा, ओबीसी सेल अध्यक्ष केवल कृष्ण, पूर्व प्रधान सुधीर पठानिया,महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता कटोच तथा युवा कांग्रेस अध्यक्ष वजिंदर पठानिया,एएसपी धर्मचंद वर्मा, एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर, डीएसपी संजीव कुमार, तहसीलदार अपूर्व शर्मा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी दीपक महाजन, एक्सईएन आईपीएच आनंद बलोरिया, एक्सईएन इलेक्ट्रिसिटी संदीप सन्याल, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!