Uncategorized

उद्यान विभाग द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित

रिकांगपिओ,19 फरवरी

जिला उद्यान विभाग द्वारा पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत रिब्बा तथा रिस्पा में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बागवानी विभाग के विषय विशेषज्ञ डॉ. देव राज कायथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित बागवानों को सेब में लगने वाले पतझड़ रोग के जीवन चक्र, संक्रमण की प्रक्रिया तथा वैज्ञानिक रोकथाम उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

डॉ. अरुण नेगी (फल विज्ञान विशेषज्ञ) ने सेब बगीचा प्रबंधन एवं ‌ वैश्विक प्रतिस्पर्धा एवं मुक्त व्यापार समझौता के दौर में उत्पादन वृद्धि पर मार्गदर्शन किया।
डॉ. डी.पी. भंडारी (पादप रोग विशेषज्ञ) ने रोगों की पहचान एवं नियंत्रण संबंधी उपाय बताए।
डॉ. बी.आर. नेगी (कीट विज्ञान विशेषज्ञ) ने कीट प्रबंधन के वैज्ञानिक उपायों की जानकारी प्रदान की।

उप निदेशक बागवानी डॉ शमशेर सिंह ढेहरु ‌ ने बताया कि जनजातीय जिला किन्नौर में उद्यान विभाग समय-समय पर पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविरों का आयोजन करेगा ताकि स्थानीय बागवानों को समय से पूर्व पतझड़ एवं ‌ नियमित स्प्रे शेड्यूल पर जागरूक किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!