Uncategorized

संस्कृत महाविद्यालय में सोशल मीडिया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुंदरनगर, 13 फरवरी ( सूत्र ) राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में रेड रिबन क्लब द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सोशल मीडिया के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी भ्रांतियों को दूर करने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रेड रिबन क्लब की क्षेत्रीय निर्देशिका डॉ. कृतिका विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक रहने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के माध्यम से सही एवं प्रमाणिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा करने तथा भ्रामक सूचनाओं से बचने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन महाविद्यालय रेड रिबन क्लब के प्रभारी डॉ. मनजीत कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के लगभग 446 विद्यार्थी एवं आचार्यगण उपस्थित रहे।

महाविद्यालय प्रशासन ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को समाज हित में अत्यंत उपयोगी बताया और भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियां निरंतर आयोजित करने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!