गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल एरला को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात।

कांगड़ा 27 फरवरी,

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए विशेष करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया।

गत दिवस उन्होंने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल एरला पहुंचकर वहां के विद्यार्थियों को डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात दी। उन्होंने इस लाइब्रेरी का विधिवत शुभारंभ किया इस मौके पर उनके साथ प्रधानाचार्या नीलम डडवाल और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा इस विद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी के खुलने से यहां के विद्यार्थियों को इसका लाभ होगा।

विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने से संबंधित तैयारी करने के लिए इस लाइब्रेरी का उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने कहा विद्यालय बंद होने के उपरांत स्थानीय पंचायत के अन्य युवा भी इस लाइब्रेरी में आकर पढ़ सकेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। उन्होंने कहा विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए विशेष करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।

इनका उद्देश्य युवाओं को बेहतर भविष्य के विकल्प तलाशने में सहायता करना है। इन कार्यक्रमों में युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार भविष्य में कौन से विभाग उज्जवल भविष्य की तरफ ले जा सकते हैं इसके संबंध में जागरूक किया जा रहा है।




