Uncategorized

बाघा बॉर्डर व गोल्डन टेंपल घूमेंगे चिल्ड्रन ऑफ़ द स्टेट, उपमंडलाधिकारी सुंदरनगर ने भ्रमण दल को किया रवाना

भ्रमण दल में शामिल बच्चों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

मण्डी, 12 फरवरी:-मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का एक दल सुंदरनगर से तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। उपमंडलाधिकारी (ना.) सुंदरनगर अमर नेगी ने आज वीरवार को विशेष योग्यता प्राप्त संस्थान सुंदरनगर के बच्चों के इस दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिला बाल सरंक्षण अधिकारी मंडी एन.आर. ठाकुर ने बताया कि ये चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट इस दौरे के दौरान साईंस सिटी कपूरथला, गोल्डन टेंपल अमृतसर, बाघा बॉर्डर और चंडीगढ़ की सैर करेंगे। भ्रमण दल में 25 सदस्य शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि आज पहले दिन बच्चों ने रोपड़ में ब्रेकफास्ट किया तथा 1:00 बजे कपूरथला में दोपहर भोजन के बाद पुष्पा गुजराल साईंस सिटी में लेजर थिएटर, स्पेस थिएटर, थ्री डी थिएटर, क्लाइमेट चेंज थिएटर, डिजिटल प्लेनेटोरियम, हवाई जहाज के उड़ने और भूकंप आने के झटके और वैज्ञानिक कारण समझे। साथ ही भौतिक, सामाजिक, स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग, आदमी की उत्पत्ति की थ्योरी, रोबोट की बनावट और काम करने का तरीका, कृषि और अच्छी फसल के लिए आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक का ज्ञान हासिल किया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान बच्चों ने एनर्जी और डायनासोर पार्क तथा दूसरी गैलरियों में जाकर भी खूब मनोरंजन किया। उसके बाद बच्चे रात्रि ठहराव के लिए अमृतसर रवाना हुए। सभी बच्चे भ्रमण को लेकर काफी खुश नजर आए। इस भ्रमण के लिए बच्चों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। साथ ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिला प्रशासन मंडी के प्रयासों की भी सराहना की।

एन.आर. ठाकुर ने बताया कि अगले दो दिन यह बच्चे गोल्डन टेंपल अमृतसर, जलियांवाला बाग, बाघा बॉर्डर, चंडीगढ़ सिटी, नेकचंद रॉक गार्डन, सुखना झील और रोज़ गार्डन आदि दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!