Uncategorized

अग्निवीर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कांगड़ा- चंबा के इच्छुक उम्मीद्वार 13 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक करें पंजीकरण

पालमपुर 14 फरवरी ( सूत्र ) सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर (हि. प्र.) द्वारा जानकारी प्रदान की गई है कि भर्ती वर्ष 2027 की अधिसूचना (नोटिफिकेशन) को वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है। कांगड़ा चंबा के इच्छुक युवा www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके तहत अग्निवीर सामान्य ड्युटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड मेन (दसवीं पास) और अग्निवीर ट्रेड मेन (आठवीं पास), अग्निवीर वूमन एमपी शामिल हैं।

युवा अपना ऑनलाइन पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) भारतीय सेना के आधिकारिक वेबसाईट पर 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रेल 2026 तक करा सकते हैं। युवाओं को यदि ऑनलाइन पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो निजी तौर पर सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर ई-मेल आईडी aropalampur@gmail.com से सम्पर्क कर सकते हैं। उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि पंजीकरण हेतू ई-मेल आईडी और आधार कार्ड मोबाईल नम्बर से लिंक होना अनिवार्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!