Uncategorized

आरजीजीएसवाई योजना-2025 (स्टेज-।।।) के अंतर्गत बस खरीद के लिए 19 फरवरी तक करें आवेदन

बिलासपुर 11 फरवरी: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर राजेश कुमार कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप (आरजीजीएसवाई) योजना-2025 (स्टेज-।।।) के अंतर्गत 18 से 42 सीटर बसों की खरीद का प्रावधान किया गया है।

जिसके तहत पात्रों को 30 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान करने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से अब आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 19 फरवरी, 2026 कर दिया गया है। इससे पहले यह आवेदन की तिथि 9 फरवरी निर्धारित की गई थी।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बसों की खरीद करने वाले पात्र आवेदनकर्ता जरुरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!